03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे भगवान बदरीनाथ, माणा में 26 सितंबर को उत्सव, दिनभर बंद रहेगा बदरी विशाल मंदिर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बामन द्वादशी पर्व पर 26 सितंबर को देश के प्रथम गांव माणा में माता मूर्ति उत्सव होगा। इस दिन भगवान बदरीनाथ दिनभर माता मूर्ति के सानिध्य में रहेंगे, जिससे 26 सितंबर को बदरीनाथ मंदिर दिनभर बंद रहेगा। दोपहर का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया जाएगा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, 25 सितंबर को बदरीकाश्रम क्षेत्र के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण महाराज भगवान बदरीनाथ को माता मूर्ति मंदिर में आने का न्योता देंगे। 26 को बदरीनाथ धाम में अभिषेक पूजा और बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) से उद्धवजी की उत्सव डोली रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल संग माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना होगी।

बताया, पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव की डोली माता मूर्ति मंदिर पहुंचेगी। यहां माता मूर्ति और उद्धव की कई पूजाएं होंगी। बदरीनाथ का दोपहर का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगेगा। अपराह्न तीन बजे अपनी माता मूर्ति से विदा लेकर उद्धव की उत्सव डोली बदरीनाथ धाम में विराजमान हो जाएगी। इस दौरान दिनभर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहेंगे। शाम को बामणी गांव से कुबेर के अवतारी पुरुष भी धाम में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img