03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाना ने प्रेमिका के लिए नाती का करवाया अपहरण

एफएनएन, प्रयागराज:  रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रयागराज से सामने आया है। यहां एक नाना को फेसबुक पर प्यार  हो गया।फिर उस फेसबुक प्रेमिका को पाने के लिए उसने अपने ही 15 माह के नाती का अपहरण कर लिया।  यही नहीं बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।  मासूम के अपहण की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।  करेली थाना इलाके से 2 दिन पहले एक मासूम बच्चे का अपहरण हो गया था। इस बच्चे कि अपहरण का आरोप उसके नाना पर ही लगा है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।

प्यार, धोखे और बदले की कहानी

अब आपको इस मासूम बच्चे के अपहरण की पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल 15 माह के बच्चे का उसके रिश्ते के नाना नन्हे ने ही अपहरण कर लिया था। नन्हे सऊदी अरब में रहता था और फेसबुक पर उसकी करेली की एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। नन्हे पहले ही शादीशुदा था लेकिन उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड को शादी के लिए राजी कर लिया। इस बीच वह भारत आया और अपने भांजे सलमान को लड़की के पास शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।

नाना फंसा प्रेमजाल में

प्रयागराज में करेली थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक 15 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण हुआ था। इस अपहरण का आरोप उसके नाना पर लगा है। नाना ने प्रेमजाल में फंस कर अपने नाती की जिंदगी को ही दांव पर लगा दिया था।आरोपी नाना पहले से ही शादीशुदा था। फिर भी उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड को शादी के लिए राजी कर लिया। हालाकिं पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी नाना के साथ उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img