03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, महिला सहित दो की मौत, एक घायल

एफएनएन,नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में भूमियाधार के पास एक कार के करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला सहित दो की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल हुई है। उसे सीएचसी भवाली में प्राथमीक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे ज्योलीकोट पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि भूमियाधार- खूपी के ठीक बीच स्थित एक पुल से कार खाई की ओर गिरी हुई है। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज जोगा सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खाई में उतर कर देखा तो कार के अंदर दो लोग दिखाई दिए, जिनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला दर्द से कराह रही थी।

Kasturi Vatika

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा। सूचना के बाद तल्लीताल ऐसो विजय मेहता भी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शवों को भी खाई से निकाला गया। विजय मेहता ने बताया कि घटना का समय सुबह तड़के तीन बजे का अनुमान लगाया जा रहा है।

करीब छह बजे राहगीरों ने घटना की सूचना दी थी। जिस तरह से कार खाई में गिरी है, उससे मालूम पड़ रहा है कि वह भवाली की ओर से आ रही थी। हादसे में दौलतपुरा गाजियाबाद यूपी निवासी शारीन (30 वर्ष) पुत्र शहाबुद्दीन और सेक्टर 624 स्कूल ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा (25 वर्ष ) पुत्री सुशील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मेन रोड नियर गोल चक्कर पुराना साकेत नगर सेंट्रल दिल्ली निवासी शाजिया (29 वर्ष) पत्नी मोहम्मद साहिल गंभीर रूप से घायल है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img