03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साल की पहली बर्फबारी से ढकी नैनीताल की वादियां, बर्फबारी देख खिले सैलानियों के चेहरे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल : उत्‍तराखंड में आए मौसम के बदलाव से ऊंची वादियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात केदारनाथ धाम में भी हिमपात हुआ। इसी क्रम में शुक्रवार को सरोवर नगरी की ऊंची चायनापीक की चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हो गया। जबकि नगर क्षेत्र में बर्फ के फुहारों के साथ ओले गिरे। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।

  • अधिक समय बना नहीं रह सका बर्फबारी का यह मिजाज

चायनापीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। नगर के निचले क्षेत्र में ओले गिरने से प्रतीत होने लगा कि अब हिमपात भी देखने को मिलेगा, लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। जिस कारण सैलानियों का खुशी कुछ ही देर में सिमट गई।

  • बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई

मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया। धूप निकल आई और कुछ ही देर में बर्फ भी पिघल गई। इसके बाद धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।

  • शुक्रवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना

इधर मौसम विभाग राज्य निदेशक डाक्‍टर बिक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व बारिश के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार रात तक मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। शनिवार दिन से मौसम में सुधार आ जाएगा। नैनीताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू के अनुसार चायना पीक व किलबरी में एक इंच तक बर्फ पड़ी।

  • चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी

वहीं गुरुवार रात देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। जबकि पछवा दून में हल्की बारिश होने से किसानों ने राहत महसूस की। लंबे समय से किसान सूखी ठंड पड़ने से परेशान थे। गुरुवार रात में मौसम का मिजाज बदला और चकराता क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह जब लोग नींद से जागे चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img