Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeJHARKHANDमर्डर: धारदार हथियार से पति-पत्नी समेत 3 को काटकर हत्या, फैली सनसनी

मर्डर: धारदार हथियार से पति-पत्नी समेत 3 को काटकर हत्या, फैली सनसनी

एफएनएन, झारखंड : इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साथ तीन लोगों की हत्या की गई। आरोप है कि धारदार हथियार से पति-पत्नी समेत 3 को काटकर हत्या की गई। बताया गया कि आरोपी ने जादू-टोना के शक में वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला झारखंड के गोड्डा में से सामने आया है। जहां निवासी पति-पत्नी और उनके 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई। आरोप है कि तीन लोगों को धारदार हथियार से काट डाला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि आरोपी ने जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

इधर, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। लोगों को कहना है कि आरोपी ने नशे के हालत में हत्या की गई। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments