03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

12 साल से फरार चल रहा हत्यारोपित जालंधर से गिरफ्तार, दून में की थी ट्रांसपोर्टर की हत्या

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : ट्रांसपोर्टर की हत्या में 12 वर्षों से फरार चल रहे हत्यारोपित को दून पुलिस ने जालंधर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। चार हत्यारोपितों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपित अजय को जब पुलिस उसके गांव नागरा से गिरफ्तार करके देहरादून ला रही थी तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। बमुश्किल पुलिस आरोपित को लेकर दून पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक संजीव की पत्नी के साथ हत्यारोपितों में शामिल कुलविंदर के अवैध संबंध थे।

कुलविंदर, संजीव को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह संजीव को लेकर उसकी इनोवा कार से देहरादून आया। इसमें कुलविंदर के चार साथी भी शामिल थे। पांचों ने संजीव की हत्याकर शव झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी इनोवा कार लूटकर फरार हो गए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मार्च 2012 का मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, मार्च 2012 में राजपुर क्षेत्र स्थित पुरकुल मार्ग पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। मृतक की पहचान संजीव निवासी मकसूदा जालंधर, पंजाब के रूप में हुई। वह ट्रांसपोर्टर था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू की।

जांच के बाद राजपुर थाना पुलिस ने अप्रैल 2012 में आरोपित अजय निवासी नागरा गांव, बिजलिपाला, थाना बिलगा, जालंधर, वर्तमान निवासी सुभाषनगर थाना डिवीजन नंबर आठ, जालंधर व उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जमानत मिलने के बाद अजय फरार हो गया। उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

उसे पकड़ने के लिए जाखन चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार की देखरेख में टीम का गठन किया गया। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि आरोपित इन दिनों जालंधर में है, जिसके चलते टीम कुछ दिन जालंधर में ही डेरा डाले रही। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपित अजय को जालंधर के सुभाषनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जब टीम आरोपित अजय को उसके गांव से गिरफ्तार करके देहरादून ला रही थी तो वहां ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिस आरोपित को लेकर देहरादून लेकर आई। इन 12 वर्षों में आरोपित का हुलिया भी बदल गया था। पुलिस उसे पहचान न पाए, इसलिए उसने दाढ़ी व सिर के बाल बढ़ा लिए थे।

कुलविंदर ने बनाई थी संजीव की हत्या की योजना

पूछताछ में आरोपित अजय ने पुलिस को बताया कि कुलविंदर के संजीव की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। संजीव इसमें रोड़ा बन रहा था। इसलिए कुलविंदर ने संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद कुलविंदर मार्च 2012 में अपने चार साथियों के साथ संजीव को लेकर उसकी इनोवा कार से देहरादून आया। यहां कुलविंदर और उसके साथियों ने संजीव की हत्याकर शव पुरकुल जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद संजीव की इनोवा कार को लूटकर पांचों आरोपित फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में 22 जनवरी को शराब और मांस की दुकाने बंद करने की उठी मांग, रामलला की है प्राण-प्रतिष्ठा

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img