Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में जिला अस्पताल के कर्मचारी की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद...

मुरादाबाद में जिला अस्पताल के कर्मचारी की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद मौत

  • परिजनों का आरोप- टीका लगाने के बाद बिगड़ा स्वास्थ्य, सीएमओ ने किया खड़न

एफएनएन, मुरादाबाद : कोविड-19 का टीका लगवाने के अगले दिन जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की मौत हो गई। वाडॅ ब्वाॅय महिपाल सिंह की मौत से खलबली मच गई है। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद से महिपाल की हालत बिगड़ी और रविवार शाम उनकी मौत हो गई, जबकि वार्ड ब्वॉय के घर पहुंचे सीएमओ ने कहा कि टीके के रिएक्शन से मौत संभव नहीं है। उन्हें सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

वहीं टीकाकरण के बाद एक डॉक्टर समेत चार और लोगों ने बुखार की शिकायत की है। मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने नाइट ड्यूटी भी की। घर लौटने पर रविवार को दोपहर के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न महसूस हुई। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। महिपाल की मौत की जानकारी मिलने पर उसके घर पहुंचे सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग ने परिजनों से भी मुलाकात की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments