Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेश'सांसद दानिश अली लापता', ढूंढने वाले को इनाम देने का भी दावा-...

‘सांसद दानिश अली लापता’, ढूंढने वाले को इनाम देने का भी दावा- अमरोहा में लगाए गए पोस्टर

एफएनएन, अमरोहा : राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सांसद दानिश अली के विरुद्ध कुछ लोगों ने लापता होने के पोस्टर दिखाए थे। परंतु अब नौगावां सादात में उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • देर रात चस्पा किए गए पोस्टर

गुरुवार सुबह जब नौगावां सादात कस्बा के लोग घरों से बाहर निकले तो बाजार में दुकानों के बाहर व दीवारों पर पोस्टर लगे हुए थे। यह पोस्टर सांसद दानिश अली को लेकर थे। शरारती तत्वों ने कस्बे में बुध बाजार चौराहा, हुसैनी चौक व बाजार में कई स्थान पर यह पोस्टर रात में चस्पा कर दिए। जिन पर लापता अमरोहा सांसद लिखा है। साथ ही उनके फोटो के साथ यह भी लिखा है कि सांसद को ढूंढने वाले को इनाम मिलेगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिन निकलते ही यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गए। लोग इन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। इस बारे में सांसद दानिश अली का कहना है कि यह विरोधी लोग हैं तथा छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। वह लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं तथा जनता की बीच हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments