03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर आधा दर्जन से अधिक की दावेदारी, कुछ अंमजस में  

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव की घोषणा के बाद से व्यापारियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वही दूसरी ओर अध्यक्ष पद की तैयारी में जुटे दावेदारो का भी बैठकों का दौर जारी है। प्रत्याशियों द्वारा व्यापारियों के वोट बनाये जाने से लेकर अभी से जोर दिया जा रहा है। कुछ प्रत्याशियों ने स्वयं को मैदान में पूरी तरह से उतार दिया गया है, वहीं कुछ असमंज में हैं। फिलहाल चर्चाओं को सत्य मानें तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए करीब आधा दर्जन प्रत्याशी मैदान में उतर सकते है।

नगर व्यापार मंडल के चुनाव कराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों द्वारा निरन्त शीर्ष पदाधिकारियों के समक्ष मांग को उठाया जा रहा था। चुनाव संचालन समिति द्वारा घोषणा के बाद से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले पदाधिकारियों द्वारा नगर के व्यापारियों से भेट करने के साथ-साथ वोट बनाये जाने की प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चर्चाओ की मानें तो व्यापार मंडल अध्यक्ष पर पर गुलशन सिंधी, प्रमोद ठुकराल, मोहम्मद दानिश, इम्तियाज मलिक अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वही दूसरी ओर अस्पष्ट तौर पर राजीव सक्सेना एवं विजय कुमार अरोरा का नाम भी सामने आ रहा है, ऐसे मे व्यापारियों की मानें तो चुनावी मैदान में प्रमोद ठुकराल व गुलशन सिंधी के बीच सीधी टक्कर होना तय है। देखने वाली बात होगी कि आखिर स्थानीय व्यापारी दोनो में से किसके पक्ष में सर्वाधिक मतदान करते है। फिलहाल चुनावी चर्चा उठने के साथ ही राजनीतिक चर्चाओं का बाजार तेजी से गर्म हो चला है।

  • चुनाव प्रक्रिया को रद्द कराने में जुटे निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री !

चुनाव की घोषणा के साथ ही अध्यक्ष पद के दावेदार वोट बनाये जाने को लेकर व्यापारियों की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद के दावेदार गुलशन सिंधी पर चुनाव की घोषणा से पूर्व ही वोट बनवाये जाने का आरोप लग रहा है। ऐसे में निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर सकते है। निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज का आरोप है कि एक प्रत्याशी द्वारा पूर्व से ही व्यापारियों के वोट बनाये जाने की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया गया था, जबकि मैदान में उतरे अन्य दावेदारों को मात्र 15 दिन का समय मिला है, जिससे चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होगी। उन्होंने साफ किया कि आगामी मंगलवार को निवर्तमान पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कराने हेतु संचालन समिति के समक्ष मांग उठाएंगे।

  • मांग के पीछे निवर्तमान अध्यक्ष की मंशा क्या है

चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को समान रूप से वोट बनाये जाने तथा अपने पक्ष में मतदान कराने का मौका दिया गया है, जबकि निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज व महामंत्री पूर्व से ही चुनावी प्रक्रिया का विरोध करते आ रहे हैं। ऐसे में साफ जाहिर है कि चुनावी प्रक्रिया के आरम्भ होने के बाद से निवर्तमान अध्यक्ष किसी विशेष कारण के चलते चुनाव प्रक्रिया को बंधित करने का प्रयास कर रहे है। जो न्याय संगत नहीं है।

-प्रवीन वर्मा, व्यापारी

चुनाव संचालन समिति को कटघरे में खड़ा करना निवर्तमान अध्यक्ष, महामंत्री की मानसिकता का परिचायक

जिस चुनाव संचालन समिति के द्वारा पूर्व में भी चुनाव कराए गए है, उसको कटघरे में खड़ा कर निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं, जो न्याय संगत नहीं है। चुनाव संचालन समिति द्वारा घोषणा से पूर्व किसी भी व्यापारी का वोट नहीं बनाया गया है। वाबजूद निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा चुनावी मैदान में उतरे एक व्यापारी पर पूर्व में वोट बनाये जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो ठीक नही है।

-सुमित पाल बाबा, व्यापारी

  • प्रस्तावित चुनावी सीमांकन से संतुष्ट नही व्यापारी

व्यापार मंडल चुनाव संचालन समिति द्वारा जो सीमांकन किया गया है, वह न्याय संगत नही है, साथ ही व्यापार मंडल चुनाव के लिए यह समय ठीक नही है। भीषण गर्मी के चलते व्यापारी चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेगा। संचालन समिति को इस दिशा में ध्यान देते हुए चुनाव को आगे बढ़ाना चाहिए। किसी भी प्रत्याशी को स्वयं वोट बनाने हेतु दस्तावेज एकत्र करने का अधिकार नही होना चाहिए। संचालन समिति स्वयं दस्तावेज जांचकर वोट बनाये।

-दानिश इकबाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रत्याशी

  • घोषणा के बाद ही बनाये जा रहे वोट, व्यापारियों को किया जा रहा गुमराह

चुनाव संचालन समिति द्वारा व्यापार मंडल चुनाव को पूरी ईमानदारी से कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। संचालन समिति द्वारा विगत दिवस मात्र दो वोट बनाये गये हैं। पूर्व में वोट बनाये जाने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। भीषण गर्मी को लेकर ही चुनाव संचालन समिति द्वारा तीन स्थानों से वोट बनाये जाने की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जा रहा है। सुपर क्लाथ हाऊस, महादेव अग्रवाल बरेली रोड तथा मुख्य बाजार में मधु ईम्पोरियम से ही वोट बनाए जा रहे हैं।

-सतपाल गाबा, मुख्य चुनाव अधिकारी

ये भी पढ़ें…पौड़ी सतपुली में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी सूमो, 10 लोग घायल

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img