Friday, June 20, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeमनोरंजन80 से भी ज्यादा कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था करीना का...

80 से भी ज्यादा कारीगरों ने मिलकर तैयार किया था करीना का अनारकली सूट, जानें क्या है खास

एफएनएन, नई दिल्ली :  बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती है। बेबो अपने रेड कार्पेट से लेकर प्रेगनेंसी और कैजुअल लुक्स में कभी कोई कमी नहीं आने दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
एक्ट्रेस के चाहने वाले भी अक्सर  उनके लुक को कॉपी करते हैं। हाल ही में करीना एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अब करीना के डिजाइनर ने ड्रेस को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
20 फरवरी की रात मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स  (DPIFF Awards) का आयोजन हुआ था, जिसमें कई सेलेब्स ने रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया था। इन्हीं में से एक करीना कपूर खान भी थी। काफी समय बाद करीना किसी अवॉर्ड शो में नजर आई थी।

इस दौरान बेबो ने एक बार फिर अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता या यूं कहे की रेड कारपेट पर सारी लाइमलाइट करीना ने ही लूटी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने डीप नेक ऑफ शोल्डर बेज कलर का अनारकली सूट पहना था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

100 कारीगर ने मिलकर बनाया था ये सूट

दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करीना ने फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से ये सूट पहना था। अब डिजाइनर ने इस सूट की सारी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ साझा की है।

 

करीना की फोटोज शेयर करते हुए डिजाइनर ने कैप्शन में लिखा, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में करीना कपूर खान कस्टम अबू जानी संदीप खोसला के परिधान में नजर आईं, जिसे 100 मास्टर कारीगरों ने अपने हाथों से बनाया है। इसमें हाथ से कढ़ाई की गई है। इतना ही नहीं इस सूट में 1.10 लाख मिरर और 60 पैनल मल्टी कली लगाई गई है।

करीना ने किया था शाहिद को नजरअंदाज

यह भी पढ़ें- लव मैरिज करने वाली पूर्व विधायक की बेटी अब मुसीबत में… ससुर और जेठ हैं वजह; जानें पूरा मामला

इस अवॉर्ड नाइट का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें करीना कपूर एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद को  नजरअंदाज करती नजर आई थी।

इस दौरान शाहिद एक टक उन्हें देखते रह गए और स्माइल भी की, लेकिन करीना को यह मंजूर नहीं था। उन्होंने  शाहिद को इगनोर किया और आगे बढ़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments