03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब बिना वीजा 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक

Spread the love

एफएनएन, नेशनल डेस्क: विदेश यात्रा का प्लान बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर है। फिलीपींस सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा शुरू कर दी है। अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा के फिलीपींस में 14 दिन तक घूम सकते हैं।

नई दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास के मुताबिक, यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत-फिलीपींस संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई नीति के तहत दो श्रेणियों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है।

कौन ले सकता है इस सुविधा का लाभ?
फिलीपींस में 14 दिन तक वीजा फ्री रहने के लिए भारतीय नागरिकों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा:-
1. केवल पर्यटन उद्देश्य के लिए यात्रा
2. वापसी टिकट या आगे की यात्रा का प्रमाण
3. कोई नकारात्मक आव्रजन इतिहास नहीं
4. पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने
5. आवास की पुष्टि और यात्रा के दौरान खर्च वहन करने की क्षमता का प्रमाण (जैसे बैंक स्टेटमेंट)
वहीं, अगर कोई यात्री इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो वह पहले की तरह ई-वीज़ा प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है। ई-वीजा के तहत 30 दिन की एकल प्रवेश अनुमति मिलती है।

भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा फ्री एंट्री देने वाले देशों की सूची 59 पहुंची
फिलीपींस के इस नए निर्णय के साथ ही अब कुल 59 देश भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री या ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा दे रहे हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, इनमें से कुछ लोकप्रिय गंतव्य हैं: इंडोनेशिया, मॉरीशस, मालदीव, फिजी, अफ्रीका में केन्या, जिंबाब्वे, सेनेगल, ओशिनिया में पालाऊ, वानुअतु, माइक्रोनेशिया, एशिया में भूटान, नेपाल, मलेशिया, थाइलैंड।

59 देशों की पूरी लिस्ट
मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइसलैंड, मॉरिशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक,अंगोला, बारबडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइसलैंड, कोमोरो आइसलैंड, कूक आइसलैंड, डिजीबोरी, डोमिनिका, इथोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाटी, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, नामीबिया, नेपाल, नियू, पलाऊ आइसलैंड, कतर, रवांडा, समोआ, स्नेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट, तनजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, वानुअतु, ज़िम्बाब्वे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img