पुरी रथ यात्रा के बीच 600 से अधिक भक्त अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, पुरी: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान कुछ लोग बेहोश हो गए। गर्मी और उमस के कारण ऐसा हुआ। ओडिशा सरकार में मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि भारी उमस के कारण एक या दो भक्त गिर गए। बचाव दल ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मंदिर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। ग्लूकोज और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। उधर, ओडिशा टीवी डॉट इन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी रथ यात्रा 2025 के दौरान शुक्रवार को 600 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए या बीमार पड़ गए। रथ खींचने में देरी और भारी भीड़ के कारण यह स्थिति बनी। लोगों को पुरी मेडिकल में भर्ती कराया गया।

क्यों हुई दिक्कत?
दरअसल रथ यात्रा में बहुत ज़्यादा भीड़ थी। इस वजह से कई लोगों को मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी। सूत्रों के अनुसार, रथ खींचने में देरी होने से श्रद्धालुओं को चोटें आईं और वे बीमार हुए। भगवान बलभद्र के रथ, तालध्वजा को एक मुश्किल मोड़ पर ले जाने में ज़्यादा समय लगा। इससे रथ यात्रा की गति धीमी हो गई। एक तय सीमा से ज़्यादा लोग अंदर आ गए थे। इससे रथों को चलाने में दिक्कत हुई और भीड़ बढ़ गई। इस साल पुरी में उम्मीद से ज़्यादा श्रद्धालु आए। इससे भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। अधिकारी स्थिति को संभालने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img