03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुरी रथ यात्रा में उमस और भीड़ से 375 से अधिक श्रद्धालु बेहोश, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, पुरी (ओडिशा): भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा में हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु शामिल हुए. लेकिन इस बार की यात्रा में अत्यधिक उमस और भीड़ के कारण कई भक्तों की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि 375 से अधिक श्रद्धालु बेहोश हो गए जबकि कुछ भक्त रथ खींचते समय मामूली रूप से घायल हो गए.

बेहोशी और चोटों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला. पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए. साथ ही शहर के प्रमुख तीन स्थानों – श्री मंदिर उत्तर द्वार, गुंडिचा मंदिर के पास और पुरी बस स्टैंड पर अस्थायी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोले गए. यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूरी तरह निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है.

हाई-टेक मेडिकल कॉलेज की मदद से अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था
राज्य सरकार ने हाई-टेक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से अस्थायी अस्पताल भी शुरू किया है. मंदिर के उत्तर द्वार और बस स्टैंड पर बनाए गए इन केंद्रों पर ICU, वेंटिलेटर और छोटे ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां 25 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है और 115 से अधिक डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात हैं.

तीन एंबुलेंस, फ्री मेडिकल सेवा, और आपात रैफरल की व्यवस्था
अस्थायी अस्पतालों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन एंबुलेंस तैनात की गई हैं. केवल जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा. इन केंद्रों पर आने वाले हर व्यक्ति – चाहे वो श्रद्धालु हों या सेवा कर्मी –सभी को समान रूप से मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.

नीलाद्रि विज तक जारी रहेगा मेडिकल सपोर्ट
इन अस्थायी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन रथ यात्रा से लेकर नीलाद्रि विज (यात्रा की अंतिम रस्म) तक जारी रहेगा. प्रशासन और मेडिकल टीम की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है ताकि यात्रा में किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के कारण कोई बाधा न आए.

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img