03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिली राहत

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज शनिवार 4 मई को बड़ा फैसला लेते हुए प्याज के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध हटा दिया है. इसका मतलब एक्सपोर्ट पर लगी रोक अब हटा ली गई है. इससे इतर सरकार ने एक नई शर्त जोड़ते हुए कहा कि न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 550 डॉलर प्रति टन लगाया गया है. यानी कि कोई भी एक्सपोर्टर 550 US डॉलर प्रति मीट्रिक टन (यानी करीब 45,800 रुपए प्रति मीट्रिक टन) से कम रेट पर इसका एक्सपोर्ट नहीं कर सकेगा. इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

इसके अलावा सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने का भी निर्णय लिया है. पिछले साल दिसंबर में जब प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए पहुंच गए थी तब सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा कि प्याज की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति मीट्रिक टन के एमईपी के अधीन प्रतिबंधित से मुक्त कर दिया गया है. यह फैसला इस वक्त काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्याज राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और देश में आम चुनाव चल रहे हैं.

फिलहाल सरकार के इस फैसले से देश में प्याज की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है. किसानों को आशा है कि वे रबी सीजन के प्याज का बढ़िया रेट कमा पाएंगे. निर्यात पर प्रतिबंध की वजह से घरेलू बाजार में प्याज की आवक बढ़ गई थी. जिसके कारण दाम कम हो गए थे.

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img