03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या, 30 घंटे बाद वाटर चैनल से मिला शव

Spread the love

एफएनएन, हरियाणा: हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शीतल (24) हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।

आरोप है कि हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी।
उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के तार शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुडे हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी सुनील ने शीतल की हत्या कर शव का नहर में फेंक दिया था। बाद में हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी। वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के अंतर्गत एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद कर लिया। जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह पुलिस के सामने भी अपना मुंह नहीं खोल रहा था। ऐसे में उस पर शक भी गहरा गया था।
नेहा ने बताया कि उसकी बहन शीतल ने शनिवार रात को 11 बजे वीडियो कॉल पर बात की थी। उसने बताया था कि इसराना का सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके कुछ देर बाद ही फोन कट गया और बाद में शीतल का फोन बंद हो गया था। नेहा ने बताया था कि जिस समय शीतल से बात कर रही थी उस समय पीछे से सुनील की आवाज भी आ रही थी।
रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की हत्या के आरोपी इसराना के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शीतल उर्फ सिम्मी के साथ दोस्ती थी। वह उसे शूटिंग के दौरान अपने साथ ले आया था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
मृतक हरियाणवी मॉडल की शादी हो चुकी थी। मृतका की बहन नेहा ने बताया कि शीतल का विवाह हो चुका था। उनका एक बेटा भी है लेकिन वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका बेटा उसके पति के साथ ही रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जबकि सुनील दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने इन सबके चलते उसकी बहन शीतल की गला रेत कर हत्या कर दी।
मॉडल का हुआ अंतिम संस्कार
मतलौडा थाना पुलिस ने पीजीआई खानपुर शीतल उर्फ सिम्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर पानीपत पहुंचे। किशनपुरा स्थित श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन विलाप करते नजर आय। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस बात से खफा था सुनील
नेहा ने बताया, शीतल ने शनिवार रात करीब 11 बजे उसे वीडियो कॉल कर कहा था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। बाद में शीतल का फोन बंद हो गया। आरोप है कि सुनील ने शीतल की हत्याकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, शीतल शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा है, लेकिन कुछ समय से वह पति से अलग रह रही थी। शीतल को हाल में पता चला कि सुनील शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी थी। इसी से सुनील खफा था।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img