03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मोबाइल बना हादसे की वजह, देवदूत बनी पुलिस और SDRF ने युवक को मौत से खींच लाया

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. तिमली बैंड से आगे मोबाइल फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक गहरी खाई में गिर गया. युवक को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई. घायल युवक को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्तमुनि भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

गौर हो कि बीते देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक गहरी खाई में गिर गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अगस्तमुनि पुलिस एवं SDRF की टीम आवश्यक राहत एवं रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी इलाके के बावजूद रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई. कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को सुरक्षित स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला गया.

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान अरविंद राणा (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी ग्राम मठिया, पोस्ट ऑफिस बक्सीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है. घायल युवक को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अगस्तमुनि भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है. इस साहसिक रेस्क्यू अभियान से स्थानीय लोगों ने पुलिस और SDRF की भूरी-भूरी प्रशंसा की है. रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर चलते समय या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img