03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मामूली रकम का बड़ा अंजाम: ढाई लाख के लिए दोस्त की हत्या

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दोस्तों के साथ पार्टी करने गए दिगंबर धीमान की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ढाई लाख रुपये के लेनदेन के चलते तीन दोस्तों ने दिगंबर को पीट पीटकर मार डाला था। उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए टेक्सी चालक को भी 15 हजार रुपये का लालच दिया था। आरोपी हेमंत कुमार, आदिल , वैभव भट्ट उर्फ सज्जू, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लोहे ही रॉड और हथोड़ा भी बरामद कर लिया है।

तीनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

तीनों युवकों का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो हैरतअंगेज जानकारियां निकलकर आई हैं। तीनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

ये था पूरा मामला

शास्त्रीनगर खाला सीमाद्वार के रहने वाले संतराम ने 11 फरवरी को अपने 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान की गुमशुदगी थाना बसंत विहार में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नौ फरवरी से लापता है। संतराम ने बताया कि 17 फरवरी को उन्हें मंजू सैनी ने बताया कि उसके पति हेमंत सेमवाल और उसके दो दोस्त आदिल और संजू ने नौ फरवरी को दिगम्बर की हत्या कर दी है। पुलिस ने हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र के जंगल से दिगंबर के शव को बरामद कर लिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस कार में ले जाया गया था उसके ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में हेमंत सेमवाल, आदिल और संजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img