एफएनएन, किच्छा : जनता संवाद और विधायक तिलक राज बेहड़ ने जन समस्याएं सुनी और उनके तत्काल निदान का आश्वासन दिया। विधायक बेहड आवास विकास अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जनता संवाद के माध्यम से जनसंवाद किया। वहां तमाम लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा आर्थिक मदद से सम्बंधित तमाम समस्याएं जनता ने रखी।
विधायक बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान रेहान अली ने सड़क निर्माण, नितुल ने इलाज हेतु, रामायण प्रसाद ने ट्रांसफार्मर, श्रीमती नैना देवी व जयंती देवी ने पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक मदद, मुर्तजा अंसारी ने इलाज हेतु, व मोरवती ने आर्थिक मदद, गीता देवी ने राशन कार्ड बनाये जाने का आग्रह किया।






