हरिद्वार जिले में लक्सर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता, हिंदू संगठनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लक्सर के निकट एक गांव में से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता है। इस मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। इसी के साथ पुलिस को नाबालिग लड़की की शीघ्र बरामदगी की मांग की। पुलिस चौकी को घेरने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उन्हें शांत किया। साथ ही पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि लक्सर तहसील के गांव बाडिटीप की रहने वाली 15 साल की किशोरी शनिवार को संदिग्ध रूप से अपने घर से लापता हो गई। जब लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसी गांव में रहने वाला और किसी अन्य समुदाय से संबंध रखने वाला वाजिद नाम का व्यक्ति कथित रूप से उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। यह बात पता चलते ही गांव में तनाव पैदा हो गया और दोनों समुदायों के लोगों में झड़प हुई।

वहीं, इस संघर्ष के दौरान पथराव भी हुआ जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ‘‘मामूली लाठीचार्ज” किया और स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं,लड़की के परिजनों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में वाजिद के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक लड़की और वाजिद की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । सूत्रों ने बताया कि गांव में तनाव व्याप्त है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, हिंदू संगठनों ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। यदि तीन दिन के भीतर लड़की बरामद नहीं हुई तो हिंदू संगठनों ने लक्सर रोड का चक्का जाम करने और महापंचायत की चेतावनी दी है।

 

Hot this week

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img