03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहलगाम हमले में आतंकियों को दी गई थी मिलिट्री ट्रेनिंग, मूसा तो SSG का पैरा कमांडो रहा

एफएनएन, श्रीनगर: पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तानी स्पेशल सर्विस ग्रुप की ट्रेनिंग दी गई थी. कुछ पूर्व आतंकियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां एजेंसियों के हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी हाशिम मूसा जो कि पहलगाम हमले में शामिल था, वो खुद पाकिस्तान में SSG का पैरा कमांडों रहा है. इस आतंकी पर 20 लाख का इनाम रखा गया है.

एनआईए कर रही है जांच

  • एनआईए पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच कर रही है.
  • आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए सबूतों की तलाश तेज कर दी है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.
  • सुरक्षा एजेंसियों ने हमले में संलिप्तता के संदेह में तीन आतंकवादियों का स्कैच जारी किया था.
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले को 20-20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

हमले में  लश्कर-ए-तैयबा का मॉड्यूल शामिल

सूत्रों के अनुसार पहलगाम हमले में लश्कर ए तैयबा का मॉड्यूल शामिल है. इस मॉड्यूल से जुड़े आतंकी साल 2024 में ही घाटी में घुस आए थे. इन आतंकवादियों ने घाटी में कई हमलों को अंजाम दिया है. पाकिस्तानी सेना से ट्रेनिंग लेकर आए ये आतंकी छोटी-छोटी जगहों पर हमले करते हैं. साथ ही लोकल टेरेरिस्ट के छोटे-छोटे ग्रुप को लीड कर रहे हैं. आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े है. खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे आईएसआई का मकसद है,कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा तबाही मचाना.

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल पहलगाम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीर पंजाल क्षेत्र के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं और इसमें मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और ड्रोन जैसे नवीनतम उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Hot this week

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img