03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महानगर कांग्रेस ने शहीद उधम सिंह को किया नमन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शहीद उधम सिंह की जयंती पर महानगर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी देश भक्ति से प्रेरणा लेने का आहवान किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शहीद उधम सिंह के बलिदान को याद किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम शहीद उधम सिंह के नाम से बने जनपद में निवास कर रहे हैं। उन्होनेदेश की खातिर जो बलिदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीपी शर्मा ने कहा कि अमर शहीदों ने अगर फांसी के फंदे को गले से नहीं लगाया होता तो हम आजाद नही होते। महान स्वतंत्राता सेनानी उधम सिंह जैसे बलिदानियों की वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमें अमर शहीदों की कुर्बानी को याद कर शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करने में योगदान देना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

महानगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जलियांवाला बाग में एकत्रित लोगों पर अंग्रेजी सरकार ने गोलियां चला दी थी। इसमें अनेकों भारतीय मारे गए थे। शहीद उधम सिंह ने इनकी हत्या का बदला लेने की ठानी। इसके लिए वे इंग्लैंड गए। इंग्लैंड जाने के लिए नाम बदलकर शेर सिंह से उधम सिंह रखा। वहां जाकर अंग्रेजी अफसर डायर को सरेआम तीन गोलियां मारी। यही नहीं उधम सिंह गोली मारकर भी वहां से भागे नहीं। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 2 दिन में दोषी करार दे दिया और उन्हें फांसी दे दी। शहीद उधम सिंह के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता वह देशवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

इस अवसर पर सुनील आर्य, उमा सरकार, सतीश कुमार, भूपेन्द्र, मनोज कुमार, किरण राठौर, अमन सिंह, बाबू विश्वकर्मा, उमेद सिंह आदि समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img