03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम 28 को कानपुर में करेंगे मेट्रो का लोकार्पण

Spread the love

एफएनएन, कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर पूरा मेट्रो प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सोमवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने कानपुर पहुंच कर ट्रैक और स्टेशन का परीक्षण किया। जिसकी रिपोर्ट 24 दिसंबर तक आने की संभावना है। मेट्रो ट्रेन की अंतिम बाधा दूर करने के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) अपनी टीम के साथ आज कानपुर पहुंचे। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के साथ एमडी कुमार केशव ने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक ट्रैक का भी परीक्षण किया। यह तीन दिन चलेगा।

उनकी हरी झंडी मिलने के बाद 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। पहले यात्री बनकर आईआईटी से गीता नगर तक सफर भी करेंगे। सीएमआरएस जनक कुमार गर्ग सोमवार सुबह 11 बजे विशेष ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। यहां से सीधे आईआईटी मेट्रो स्टेशन आए। आईआईटी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पौने तीन किलोमीटर दूर एसपीएम मेट्रो स्टेशन तक ट्राली से ट्रैक, सिग्नल आदि का परीक्षण किया। उन्हाेंने आईआईटी से गीता नगर तक ट्राली से परीक्षण किया। 21 दिसंबर को इसी रूट पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। सेंसरों के माध्यम से रीडिंग दर्ज की जाएगी। परीक्षण तीन दिन चलेगा। 24 या 25 दिसंबर को सीएमआरएस की प्रोविजनल रिपोर्ट मिलने की संभावना है। वहीं 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जायजा लेने आ सकते हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img