03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में भूस्खलन और डिग्री डेट एरिया के उपचार के लिए बैठक आयोजित, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

एफएनएन, मसूरी: वन प्रभाग कार्यालय में मसूरी के आसपास के भूस्खलन और डिग्री डेट एरिया के उपचार के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के क्रम में शासन, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, भूगर्भ और नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मसूरी के नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में डिग्री डेट एरिया में उपचार के लिए एरिया चिन्हित किए गए और कार्य योजना पर विचार किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बैठक में बताया गया कि मसूरी लंढौर बाजार में हुए भू धंसाव को लेकर एनजीटी द्वारा खुद संज्ञान लिया गया था. सभी संबंधित विभागों से भू धंसाव के कारणों का पता लगाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये गए थे. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की टीम ने मसराना, कफलानी, बाटा गाड, जबरखेत ,सिविल अस्पताल के निचले वाले इलाके, बाईपास रोड जेपी बैंड के पास और टिहरी बस अड्डे का निरीक्षण किया. टीम द्वारा संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें भू धंसाव की रोकथाम के लिये किये जाने वाले ट्रीटमेंट और पौधारोपण शामिल हैं.

मसूरी वन विभाग के रेंजर एसपी गैरोला ने बताया कि पिछले साल लंढौर बाजार के धंसने की खबर पर एनजीटी ने खुद संज्ञान लिया था और अंदेशा जताया था कि मसूरी में कहीं जोशीमठ वाली स्थित तो पैदा तो नहीं हो रही. जिसके बाद एनजीटी द्वारा संबंधित विभागों को मसूरी में भू धंसाव को लेकर चिन्हित जगहों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में टीम के सदस्यों द्वारा भू धंसाव क्षेत्रों कोा स्थलीय निरीक्षण किया गया. टीम इन क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी.

ये भी पढ़ें- रामनगर वन प्रभाग ने यूकेलिप्टस के गिल्टे और जड़ ले जा रहे 2 वाहनों को पकड़ा, चालक हिरासत में

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img