03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर वन प्रभाग ने यूकेलिप्टस के गिल्टे और जड़ ले जा रहे 2 वाहनों को पकड़ा, चालक हिरासत में

एफएनएन, रामनगर: रामनगर वन प्रभाग की टीम द्वारा आज सुबह शिवलालपुर चुंगी के पास एक डंपर को यूकेलिप्टस से भरे गिल्ट और यूकेलिप्टस की जड़ों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है. वहीं, जब इस संबंध में दोनों चालकों से दस्तावेज मांगे गए, तो वो उन्हें प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे. बहरहाल डंपर और ट्रैक्टर ट्राली को रामनगर वन विभाग के परिसर में लाया गया है, जहां पर दोनों वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि रामनगर वन प्रभाग की टीम द्वारा लगातार अवैध पातन और अवैध कटान को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में रामनगर वन प्रभाग की टीम द्वारा शिवलालपुर चुंगी के पास चेकिंग की जा रही थी. तभी एक डंपर और ट्रैक्टर ट्राली को रोककर चेकिंग की गई. डंपर में यूकेलिप्टिस के गिल्टे भरे थे. वहीं, जब विभाग द्वारा डंपर चालक से यूकेलिप्टस के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो वह विभाग के सामने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. साथ ही ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा भी विभाग के सामने सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं.

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि टीम द्वारा आज एक डंपर को पकड़ा गया है. जिसमें यूकेलिप्टस के गिल्टे भरे हुए थे. साथ ही एक ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी गई है, जिसमें युकेलिप्टस की जड़ें भरी हुई थी. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों से पूछताछ की गई, लेकिन दोनों वाहन चालक सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. उन्होंने बताया कि दोनों वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है कि वह लकड़ी कहां से लाए हैं और कहां लेकर जा रहे थे.

ये भी पढ़ें –ऋषिकेश में गरुड़ चट्टी के पास खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक की राफ्टिंग गाइड ने बचायी जान

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img