03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक छाबड़ा समेत चार पर हुआ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, रुद्रपुर: आखिरकार कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक छाबड़ा राहुल समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया, दर्ज रिपोर्ट में ओमेक्स कॉलोनी निवासी अजय रस्तोगी ने बताया कि 17 नवंबर 2019 को उसकी पत्नी अंजलि के हाथ व चेहरे पर कांच लग गया था। जिस के उपचार के लिए वह मेडिसिटी अस्पताल गया। जहां डॉक्टर रिजवान और सहयोगी भीम ने उसका इलाज किया और चेहरे तथा हाथ पर अनगिनत टांके लगा दिए और आईसीयू में भर्ती कर दिया। 2 दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया और 1 सप्ताह बाद टांके कटवाने को कहा ।
1 सप्ताह बाद वह अपनी पत्नी को लेकर टांके कटवाने पहुंचा तो उसे डॉक्टर के ना होने का हवाला देकर 2 दिन बाद आने को कहा। 2 दिन पश्चात उसकी पत्नी के चेहरे और हाथ से टांके कांटे । टांके काटने के बाद में जब उसकी पत्नी को दर्द होना शुरू हुआ वह आगरा के एसएन  अस्पताल ले गया । जहां शेष टांके काटे गए ।लेकिन हाथों का दर्द कम नहीं हुआ। जब आगरा के वेदांत अस्पताल में एक्सरे कराया गया तो मेडिसिटी अस्पताल की लापरवाही सामने आई। जिसमें पाया गया कि गलत तरह से टांके लगा दिए हैं। और उन्हें सही प्रकार से निकाला नहीं।  कांच के टुकड़े अभी भी शरीर में है। जिससे अंजलि की हाथ की नसें और  तंत्रिका कट गई ।बाद में वैदिक अस्पताल बरेली में कांच के टुकड़े निकलवाए। अमित ने बताया बाद में पता चला कि मेडिसिन अस्पताल के जिस चिकित्सक ने उपचार किया था उसे वैदिक एलोपैथिक चिकित्सा की शैक्षिक योग्यता नहीं है ।जब अस्पताल में अपनी शिकायत दर्ज कराने गया तो अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने उनसे अभद्रता की और धमकी दी। अमित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक छाबड़ा, राहुल, रिजवान और भीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img