03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर क्रिमिनल्स के मकड़जाल में फंसा एमबीबीएस स्टूडेंट, टास्क देते रहे और ठग लिए ₹2.80 लाख

Spread the love

पीड़ित छात्र ने बारादरी थाने में दर्ज कराई शिकायत, साइबर सेल ने शुरू की जांच

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र को साइबर ठगों ने टास्क पूरा करने पर कमाई का लालच देते हुए मीठी बातों में फंसाकर उससे 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली।पीड़ित छात्र की शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुजरात के जिला छोटा उदयपुर निवासी सानिध्य राठौर शहर के निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। बारादरी थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनको टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया और टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया।

तहरीर के मुताबिक साइबर ठगों ने सानिध्य को कुछ प्रोडक्ट्स के लिंक दिए थे। इन लिंक्स को एडकार्ट करके स्क्रीनशॉट भेजने थे। पहले छोटे टास्क दिए गए और बदले में कुछ रुपये भी उनके अकीउंट में ट्रांसफर किए गए। बाद में 80 हजार रुपये का निवेश करने पर 1.20 लाख रुपये लौटाने का झांसा दिया।

सानिध्य ने 80 हजार रुपये बताए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए। इसी तरह कई बार में उनसे 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद तीन लाख रुपये मांगे गए तो सानिध्य को बड़ी साइबर ठगी का अहसास हुआ और बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। साइबर सेल ठगी के इस मामले की जांच में जुट गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img