03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊर्जा क्षेत्र में धरातल पर उतरा सबसे अधिक निवेश, सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जिन निवेश प्रस्तावों पर प्रदेश सरकार ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया था, उसमें अब तक विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश एमओयू को धरातल पर उतरा गया। विनिर्माण क्षेत्र में 30,896 करोड़ और ऊर्जा क्षेत्र में 27,734 करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बड़े निवेश पर काम हो रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था बढ़ाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार दिसंबर माह में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने एमओयू किया था।

  • सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

अब तक 71 हजार करोड़ से अधिक निवेश एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। इसमें विनिर्माण, ऊर्जा, पर्यटन, हेल्थ केयर, हाउसिंग, रियल एस्टेट, अवस्थापना क्षेत्र के निवेश को धरातल पर उतारने का काम हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अफसरों को निर्देश दिए कि राज्य की भौगोलिक अनुकूलता और रोजगार देने वाले निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए धरातल उतारा जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके लिए शासन स्तर पर विभागवार निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग की लगातार समीक्षा की जा रही है। विभागीय अधिकारी भी निवेश की राह में किसी तरह की परेशानियों न आए। इसके लिए बड़े निवेशकों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सेक्टर                        एमओयू निवेश की ग्राउंडिंग (करोड़ में)

विनिर्माण                       30,896 करोड़

ऊर्जा                        27,734 करोड़

पर्यटन                        3,734 करोड़

हाउसिंग व रियल एस्टेट 7,309 करोड़

हेल्थ केयर             230 करोड़

इंफ्रास्ट्रेक्चर             1100 करोड़

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img