03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jamrani Dam Project: 300 एकड़ जमीन के मास्टर प्लान को अब तीसरा टेंडर, ग्रामीणों को मिलेगी ये सुविधाएं

Spread the love

एफएनएन,हल्द्वानी जमरानी बांध के डूब क्षेत्र से जुड़े ए श्रेणी के ग्रामीणों को किच्छा के प्राग फार्म में विस्थापित किया जाना है। यहां राजस्व की करीब 300 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग के नाम हो चुकी है। भविष्य में ग्रामीणों के नाम इसकी रजिस्ट्री होगी, मगर उससे पहले मास्टर प्लान बनना था।

इस प्लान के हिसाब से ही ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मिलनी थीं, लेकिन दो टेंडर के बावजूद कंपनी का चयन नहीं हो सका। अब तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 22 मार्च को टेंडर खुलेगा। जमरानी बांध का मामला 1975 से चल रहा है। 2022 में प्रोजेक्ट को पीएम कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया। इसके बाद केंद्रीय और राज्य कैबिनेट ने भी बांध प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दो टेंडर के बावजूद टेंडर का नहीं हो सका चयन

सबसे अहम मामला ग्रामीणों के विस्थापन और मुआवजे का था। सर्वे के बाद 1268 लोगों को तीन श्रेणी में बांटा गया। ए श्रेणी के परिवारों को किच्छा के प्राग फार्म में विस्थापित किया जाना है, लेकिन इससे पूर्व ग्रामीणों की सुविधाओं का मास्टर प्लान भी तैयार करना होगा। इसके लिए जमरानी परियोजना के अधिकारियों ने योजना बनाई थी कि चीफ टाउन प्लानर के माध्यम से कोई कंसलटिंग कंपनी ही यह काम करेगी, मगर दो टेंडर के बावजूद कंपनी का चयन नहीं हो सका। इसलिए तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किया गया है।

जमरानी परियोजना के प्रबंधक हिमांशु पंत ने बताया कि छह मार्च को हुए टेंडर में एक ही कंपनी ने आवेदन किया था। जिस वजह से आवेदन निरस्त करना पड़ा था। अब 22 मार्च को दोबारा टेंडर खुलेगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इन सुविधाओं का पूरा डिजाइन होगा तैयार

ग्रामीणों को प्राग फार्म के गडरियाबाग में सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, पशु अस्पताल, पार्क, स्कूल आदि की सुविधाएं दी जानी है। टेंडर के बाद कंपनी डिजाइन तैयार करने के साथ हर निर्माण की लागत भी बताएगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img