03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का देहरादून में कई स्थानों का करेंगे भ्रमण

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम दोपहर करीब 2:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह उत्तराखंड के कई स्थानों का भ्रमण करेंगे।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि भारत और मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। भारत और मॉरीशस दो देश हैं लेकिन हमारे सपने एक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल मॉरीशस में यूपीआई और रूपे कार्ड की शुरुआत हुई। अब हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने की दिशा में काम करेंगे।

इस मौके पर दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत की तरफ से 680 मिलियन डॉलर (करीब 6000 करोड़ रुपये) के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की गई, जिसका इस्तेमाल मॉरीशस अपने बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष हम शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। जिन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु की स्थापना की। यह दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में मार्गदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ एक सहायता नहीं, बल्कि हमारे साझा भविष्य में निवेश है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img