एफएनएन, रामपुर : अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर शनिवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। एक सिरफिरे ने सरे बाजार चार लोगों पर छुरे से हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी हमलाकर फरार हो गया। हमले अमीर अहमद निवासी काशीपुर की मौत हो गई। राहत जान, शाकिर, गौरव घायल हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।






