03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बांके बिहारी मंदिर में होली के दौरान बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच मुंबई के श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई। वो अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिस एंबुलेंस से उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।

मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 6 वर्षीय सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है। मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से श्रद्धालु को जिला सैनिक चिकित्सालय लेकर पहुंचीस जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सूचना मिलते ही सुनील के साथियों में चीत्कार मच गया। सुनील के साथ आईं प्रमिला ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों को ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र पिशोरी लाल भी आए थे। वे हमारे साथ बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे दर्शन कर जैसे ही मंदिर के गेट नंबर एक से बाहर निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इसके बाद उन्हें जिला सहित चिकित्सालय लेकर आए हैं जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनकी पत्नी की मृत्यु छह महीने पहले हो चुकी है। बेटी कशिश अमेरिका में है और बेटा जयदीप मांगो मुंबई में है।

बांके बिहारी सुरक्षा इंस्पेक्टर छोटेलाल का कहना है कि श्रद्धालु की गेट नंबर एक पर मंदिर से बाहर निकलते समय अचानक समय बिगड़ी और वह गिर पड़े। अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Hot this week

Almora के युवा का दावा : तैयार किया भारत का पहला पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 12 मिनट में तय होगी 40 मिनट की दूरी

एफएनएन, देहरादून/अल्मोड़ा : almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा...

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Devprayag-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, एक बच्चा घायल

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...

Topics

Haldwani में कल गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ने जनसभा की तैयारियां की तेज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Devprayag-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 की मौत, एक बच्चा घायल

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...

rudrapur में सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी का सम्मान, IIA ने उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) रुद्रपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img