03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Maharashtra के अंबेनली घाट में बड़ा हादसा, 1000 फीट खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 युवकों की मौत

Spread the love

एफएनएन, सतारा (महाराष्ट्र) : Maharashtra Raigad Scorpio के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ युवकों की मौत हो गई। हादसा पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग स्थित अंबेनली घाट में हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो SUV करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार सभी युवक दापोली घूमने गए थे और वहां से सतारा लौट रहे थे। देर रात वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम को घाटी में दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही महाबलेश्वर ट्रेकर्स, प्रतापगढ़ सर्च एंड रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान महेश पवार, आदित्य सालुंखे, रितेश लोखंडे, सुहास लोखंडे, अंश चव्हाण, उत्कर्ष शिंगटे, अनिल शिंगटे और नितिन नायकोंडे के रूप में हुई है। सभी युवक सतारा जिले के असगांव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि घाट क्षेत्र में मोड़ के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते SUV सीधे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंबेनली घाट का रास्ता काफी खतरनाक माना जाता है और यहां पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img