03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

lunar eclipse 2024 : आठ अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण, धूमकेतु बनेगा सूर्यग्रहण के दौरान आकर्षक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल: आठ अप्रैल को लगने जा रहा साल पहला सूर्यग्रहण भले ही भारत से नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन इसरो के आदित्य एल 1 को ग्रहण के दौरान कोरोना का अध्ययन करने का खास मौका मिलेगा। जिस कारण यह अद्भुत खगोलीय घटना इसरो के लिए खास मानी जा रही है।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के निदेशक व आदित्य एल 1 साइंस ग्रुप कमेटी व आउटरीच विभाग के सह अध्यक्ष प्रो. दीपांकर बनर्जी ने बताया कि साल का लगने जा रहा पहला पूर्ण सूर्यग्रहण इस बार कई मायनों में खास होगा।

आदित्य एल 1 को इस दौरान सूर्य के कोरोना का अध्ययन करने का प्राकृतिक मौका मिलेगा। जिसे पृथ्वी से देखे जाने वाले ग्रहण के साथ मिलान किया जाएगा। दरअसल सूर्य का कोरोना के कई रहस्य आज भी बरकरार हैं। हांलाकि आदित्य एल 1 में कोरोना के अध्ययन के लिए उपकरण लगे हुए हैं। जिससे आदित्य एल1 कभी भी सूर्य के कोरोना का अध्ययन कर सकता है। मगर प्राकृतिक रूप से सूर्यग्रहण अध्ययन का पहला अवसर होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

संभव है कि दोतरफा अध्ययन से कोई नई जानकारी हाथ लग जाए। जिस कारण इस सूर्यग्रहण पर भारतीय सौर विज्ञानियों की नजर रहेगी। आदित्य एल 1 टेस्टिंग के पहले कई चरणों मे सफल रहा है। इस सूर्यग्रहण को ग्रेट नार्थ अमेरिकन सोलर एक्लिप्स के नाम से पुकारा जा रहा है। यह दुर्लभ सूर्यग्रहण होगा, जो 54 साल बाद इस क्षेत्र में नजर आने वाला है। इसके बाद यह संयोग 2078 में बनेगा।

ग्रहण का पाथ उत्तरी अमेरिका से शुरू होगा, जो मैक्सिको , संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में नजर आएगा। पूर्ण सूर्यग्रहण के अध्ययन के लिए एरीज के विज्ञानी पहुचेंगे टेक्सास नैनीताल: प्रो दीपंकर बनर्जी ने बताया कि आठ अप्रैल को लगने जा रहे पूर्ण सूर्यग्रहण के अध्ययन के लिए एरीज की टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी प्रांत में स्थित टेक्सास पहुंच रही है। उनके साथ एरीज के सौर विज्ञानी डा कृष्णा प्रसाद भी साथ में होंगे। वह टेक्सास के समीप सूर्यग्रहण का अध्ययन करेंगे।

बाद में इस घटना की तस्वीरों को आदित्य एल 1 से प्राप्त तस्वीरों के साथ मिलान किया जाएगा। इससे पता चल पाएगा कि दोनों तस्वीरों में किस तरह का अंतर है और जमीनी व आसमानी (लैग्रेंज 1) के अध्ययन में क्या फर्क है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नैनीताल: सूर्यग्रहण के दौरान एक धूमकेतु की मौजूदगी इस खगोलीय घटना का अधिक आकर्षण बनाने जा रही है। धूमकेतु 12पी/ पोंस-ब्रूक्स पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान दिन में नजर आएगा।

यह धूमकेतु 71 साल इन दिनों हमारे करीब पहुंचा हुआ है। एरीज के निदेशक प्रो दीपंकर बनर्जी ने बताया कि ग्रहण के दौरान खास संयोग बनने जा रहा है, जब पूर्ण सूर्यग्रहण के समय कोई धूमकेतु भी अपनी पूंछ के साथ नजर आएगा। जिस कारण यह खगोलीय घटना अधिक खास व दुर्लभ होने जा रही है। पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान कुछ समय के अंधकार में धूमकेतु के अलावा शुक्र व बृहस्पति ग्रह भी नजर आएंगे।

25 मार्च को लगेगा चंद्रग्रहण : 25 मार्च को चंद्रग्रहण होने जा रहा है। यह उपछाया वाला ग्रहण होगा। इस ग्रहण को देख पाना आसान नही होता है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया की हल्की परत चंद्रमा पर पड़ती है। जिस कारण चंद्रमा की रोशनी में मामूली अंतर आ जाता है। इसी वजह से इसे उपछाया का ग्रहण (पैनम्बरल) चंद्रग्रहण कहा जाता है

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Topics

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img