03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ: आरपीएफ व नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को, दो महिलाओं के पास से 11 किलो चरस किया बरामद

एफएनएन, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आरपीएफ व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जहां अवध एक्सप्रेस से दो महिला तस्करों सहित 5.50 करोड़ रुपये की चरस पकड़ी है। चरस का कुल वजन 11 किलो था। बुढ़वल में कार्रवाई के बाद आरोपियों को गोमती नगर स्टेशन पर उतारकर मामला दर्ज किया गया है।

आरपीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने अवध एक्सप्रेस में 11 किग्रा चरस के साथ दो महिलाओं को पकड़ा। वे बिहार से चरस की खेप कोटा लेकर जा रही थीं। बरामद चरस की कीमत 5.5 करोड़ बताई गई है।

गुरुवार की देर रात रेलवे सुरक्षा बल अपराध शाखा बुढ़वल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम को मुखबीर ने 19038 अवध एक्सप्रेस से चरस की तस्करी की सूचना दी। उसने बताया कि बिहार से आ रही ट्रेन में दो महिलाएं भारी मात्रा में चरस लेकर जा रही हैं। 23:10 बजे बुढ़वल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ, नारकोटिक्स टीम के सदस्य माहिला कोच में चढ़ गए।

कोच में दोनो संदिग्ध महिलाओं को चिन्हित कर लिया। 00:38 बजे ट्रेन गोमतीनगर पहुंचने पर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से 22 पैकेट (प्रत्येक 500 ग्राम) कुल 11 किलो चरस मिली। महिलाओं ने अपने नाम ज्योति देवी (45) पत्नी गारद और भागमती देवी (45) पत्नी रामलाल बताए हैं। दोनों महिलाएं बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की हैं।

इंटरनेट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5.5 करोड़ आंकी गई। दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। दोनों महिला तस्करों ने बताया कि उनको चरस की खेप संगीता नामक महिला ने दी थी। खेप को सगौली जंक्शन से कोटा जंक्शन पहुंचाना था।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: नीम बीच पर डूबे केरल के युवक का शव लक्ष्मण झूला के पास बरामद

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img