03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव : केजरीवाल के वो 3 विधायक कौन? जिन्हें AAP ने दिल्ली से बनाया प्रत्याशी

Spread the love

एफएनएन,नई दिल्ली : कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। लिस्ट में दिल्ली के 3 विधायकों का भी नाम है, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

तीन सीट पर लड़ेगी कांग्रेस

बता दें कि कई बैठक के बाद दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हो गया। गठबंधन में आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को गठबंधन में तीन सीटे मिली हैं। फिलहाल आप ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लिस्ट में दिल्ली के ये 3 विधायक

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप के तीन विधायकों पर भी भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव के लिए AAP के प्रत्याशियों की लिस्ट में दिल्ली के तीन विधायक हैं, इनमें कोंडली से कुलदीप कुमार, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती और तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान का नाम शामिल है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस से महाबल मिश्रा को मिला मौका

इसके अलावा कुछ महीने पहले कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महाबल मिश्रा को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। महाबल मिश्रा पूर्व में कांग्रेस से पश्चिमी दिल्ली सीट से ही सांसद रह चुके हैं। उनके पुत्र विनय मिश्रा इसी सीट से आप के विधायक हैं।

ध्यान देने वाली बाता है कि कुलदीप कुमार आप से कोंडली से निगम पार्षद रहे हैं। 2020 में कुलदीप कुमार को पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया। उसके बाद अब पूर्वी दिल्ली से आप ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा है। वहीं, सही राम पहलवान तुगलकाबाद से आप के दो बार के विधायक हैं।

सोमनाथ भारती मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी से तीन बार से विधायक हैं। यह 2013 में केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती पर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

कौन किस सीट से उम्मीदवार

पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा

दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान

नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img