03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जनिए, किस कालोनी के लोग खुद को महसूस कर रहे ठगा हुआ

एफएनएन,रुद्रपुर : 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है ,जिससे वह अपने आप को ठगा हुआ और असहाय महसूस कर रहे हैं, आज उस कॉलोनी के तमाम बाशिंदों ने डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपाष छतरपुर क्षेत्र की नार्थ पॉइंट सिटी कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2011, 12 में यह कॉलोनी दो बिल्डरों ने काटी थी । जिसमें उन्होंने पक्की सड़क, बिजली ,मंदिर निर्माण, पार्कों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, जिसको स्वीकार कर उन्होंने भूखंड खरीद अपने मकान बना लिए। लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी उन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। सड़कों का निर्माण ना होने के कारण परिवहन की समस्या हो रही है ।स्कूलों द्वारा भी बसें भेजने से इनकार कर दिया है। कॉलोनी के लोगों ने अनेकों बार दोनों बिल्डरों से इसकी शिकायत की ,लेकिन वह कोरा वादा करते रहे। नक्शे में तीन पार्क और एक मंदिर दिखाया गया था, जो बाद में मानचित्र से हटा दिया गया, जो उनके साथ धोखा है ।पूर्व में भी जिला विकास प्राधिकरण को उचित कार्रवाई करने का डीएम के माध्यम से निर्देश दिए गए थे। लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण ने कोई कदम नहीं उठाया, और दोनों बिल्डर चुपचाप प्रॉपर्टी की बिक्री कर रहे हैं ।उन्होंने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री बंद करवाने की मांग की तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात रखी। ज्ञापन देने वालों में कमल, विमला, मनोज, विनोद कुमार, कमला देवी, आशा मिश्रा ,पूजा समेत तमाम कॉलोनी वासी थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img