03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भीमताल में नरभक्षी के खौफ से ‘सहमी जिंदगियां’, वन विभाग के हाथ खाली

एफएनएन, भीमताल : इन दिनों नैनीताल में डर का माहौल है। भीमताल में नरभक्षी जानवर का खौफ ऐसा है कि लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। विकास खंड भीमताल के अलचौना क्षेत्र के ताड़ा गांव में नरभक्षी का खौफ कम नहीं हो पा रहा है। पिछले कई दिनों से इसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये नरभक्षी गुलदार है या फिर बाघ है। आलम ये है कि कई ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपनी गायों को बाजपुर गोशाला भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि नरभक्षी के भय के चलते चारा लाने के लिए जंगल नहीं जा पा रहे हैं। कुछ महिलाएं मजबूरी के चलते चारा लाने के लिए समूह में जा रही हैं। नरभक्षी के पकड़े जाने तक एहतियात तो बरतना ही होगा। खेतीबाड़ी के लिए खेत में जाना भी मुश्किल हो गया है। दहशत इस कदर कि शाम होते ही ग्रामीण घरों के अंदर कैद हो जाने को मजबूर हैं।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नरभक्षी के डर से गौशाला भेजी गाय

कैलाश चंद्र ने बताया कि उनके पास तीन ही गाय थीं। भारी मन से गायों को बाजपुर गौशाला भेज रहे हैं। चारा मिल नहीं पा रहा है और जान को खतरे में डालकर कोई जंगल नहीं जाना चाहता। किशनानंद ने कहा कि गांव वाले अपने मवेशियों को गोशाला भेज रहे है। इस स्थिति में ग्रामीणों को भी पलायन करना होगा। जय प्रकाश भट्ट का कहना है कि मवेशी को गौशाला में भेजने के लिए भी 5000 रुपये लग रहे है। ऐसे में पालना भी मुश्किल है और भेजना भी।

प्रभावित गांवों में सब्सिडी पर दिया चारा

क्षेत्र में नरभक्षी प्रभावित गांवों में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं की ओर से मवेशियों के लिए 100 बैग भूसा और 25 क्विंटल साइलेज हरा चारा सब्सिडी पर वितरित किया गया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने दुग्ध उत्पादकों से नरभक्षी के पकड़े जाने या ट्रेंकुलाइज होने तक जंगल न जाने की अपील की।

गुलदार के खौफ से राजभवन में गोल्फ की प्रैक्टिस बंद

गुलदार के आतंक की वजह से राजभवन में पिछले एक सप्ताह से गोल्फ की प्रैक्टिस बंद है। यहां तक कि रखरखाव कार्यों को भी समूह में किया जा रहा है। राजभवन गोल्फ क्लब के कैप्टन कर्नल हरीश साह के अनुसार क्षेत्र में गुलदार का आतंक है। आशंका है कि भीमताल क्षेत्र से भी गुलदार विचरण करता आ सकता है, ऐसे में गोल्फ मैदान पर प्रैक्टिस बंद की गई है।

यह भी पढ़ें: मॉटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट, मां से झगड़ा करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img