03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा जिले में धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, रानीखेत में एसओजी ने पकड़ा 60 टिन लीसा, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: जिले में वन संपदाओं की तस्करी चरम पर है. रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की टीम ने एक लीसा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया है. पुलिस ने पिकअप से 60 टिन अवैध रूप से रखा लीसा बरामद किया है. तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है.

लीसा तस्कर गिरफ्तार

एसओजी और रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम ने रानीखेत के निकट मजखाली में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान आ रहे एक पिकअप वाहन UK01 CA-0587 को रोक कर चेकिंग की गई तो पाया कि पिकअप में एक केबिन बनाकर उसमें टिन रखे हुए हैं. चेकिंग करने पर पता चला कि टिनों में लीसा भरा हुआ है. पुलिस टीम ने तुरंत पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन चालक बहादुर सिंह बोरा को गिरफ्तार कल रिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

60 टिन लीसा बरामद

 रानीखेत थाने में वन अधिनियम की धारा 26/42 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई. पुलिस ने पिकअप से लीसे से भरे 60 टिन बरामद किए हैं. वहीं वाहन को सीज कर दिया गया. रानीखेत थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ ने बताया कि एसओजी और रानीखेत पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से मजखाली में चेकिंग अभियान चलाया गया था. इस दौरान एक पिकअप से लीसे से भरे 60 टिन बरामद हुए.

पिकअप चालक ने किया ये खुलासा

 तस्करी कर लीसा ले जा रहे अभियुक्त वाहन चालक कचलाकोट मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी बहादुर सिंह बोरा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन में रखा लीसा और वाहन दोनों द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी हेमंत बिष्ट के हैं. वह लीसा को हल्द्वानी बेचने के लिए ले जा रहा था. अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है. लीसा तस्कर को पकड़ने वाली टीम में मजखाली चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, हेड कान्स्टेबल कुंदन गिरि, अमित कुमार, राकेश भट्ट शामिल रहे.

बुधवार को भी बरामद हुआ था लीसा

अल्मोड़ा जिले में लीसा तस्करी का ये कोई पहला मामला नहीं है. बुधवार को एक टूरिस्ट बस से लीसा तस्करी करते पकड़ी गई थी. सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघाट में पुलिस ने 380 टिन लीसा बरामद किया था. एसओजी और पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था, जबकि बस चालक फरार होने में कामयाब हो गया था.

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी कारागार पहुंचे न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, कैदियों का जाना हाल

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img