03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की कार से शराब बरामद

Spread the love

एफएनएन, रूद्रप्रयागः उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव गतिमान है और अंतिम पड़ाव पर है। इसी बीच बीती देर शाम तल्लानागपुर चोपता क्षेत्र में एक कार से शराब बरामद होने पर राज्य सरकार पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। दरअसल, जिस कार से शराब बरामद हुई है उस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति उत्तराखंड का स्टीकर चिपका हुआ है। मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन भाजपा ने इस सब को लेकर साफ इनकार किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते रविवार की शाम को विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने अपने समर्थकों के साथ एक बीजेपी कार्यकर्ता की गाड़ी को पकड़ लिया है। जिसमें बड़ी संख्या में शराब की बोतलें पाई गई है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी पर शराब परोसने और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसी के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत और उनके समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर ही धरने पर बैठ गए। ऐसे में भाजपा का कहना है कि कांग्रेस केवल अपनी हार के डर से यह दुष्प्रचार भाजपा के खिलाफ कर रही है।

वहीं,भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस शराब से भाजपा का नाम जोड़कर चुनाव को प्रभावित करने का हथकंडा अपना रही है। बीजेपी का कहना है कि केदारनाथ की जनता हमारे विकास कार्यों को भली भांति जानती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के लोगों को अच्छे से पता है कि उन्हें किसे चुनना है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप उनका का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक स्पार्किंग के बाद चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स फटने से भड़की आग में जलकर मरे थे 11 नवजात

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img