03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

एफएनएन, देहरादून : पीडि़ता के बयान दर्ज होने के बाद अब द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। यह माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। अल्मोड़ा जिले की रहने वाली एक महिला ने द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे एक बच्ची भी हुई, जिसके जैविक पिता विधायक ही हैं। वहीं, विधायक की पत्नी की ओर से इस मामले में महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच सीओ सदर अनुज कुमार कर रहे हैं। जबकि, दुष्कर्म के मामले की जांच डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने एसआइएस यानी विशेष जांच प्रकोष्ठ को सौंपी है। इसी क्रम में पिछले दिनों एसआइएस ने महिला के बयान लिए थे, उस दौरान महिला ने रिकॉर्डिंग किए जाने वाले सिस्टम के सामने बयान देने से मना कर दिया था। उसने बोलकर पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया था। अब मजिस्टेटी बयान होने के बाद पुलिस की विवेचना में तेजी आने की उम्मीद तो है ही साथ ही विधायक की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है। मंगलवार को महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज हुए, जिसमें उसने बार-बार इन्हीं बातों को दोहराया, इससे विधायक नेगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img