03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुंभ 2021: साधु-संतों के इलाज के लिए एम्स और हरिद्वार में खुलेगा विशेष काउंटर

  • 13 अखाड़ों के संत महात्माओं की एम्स प्रतिनिधि के साथ हुई विशेष बैठक के बाद लिया निर्णय
  • विशेष काउंटर पर इलाज से पूर्व आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे साधु-संत

एफएनएन, हरिद्वार :  हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर जगद्गुरु आश्रम में एम्स के प्रतिनिधि के साथ 13 अखाड़ों के संत महात्माओं की बैठक में एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए साधु समाज की सहायता के लिए पंजीकरण सुविधा आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। संत समाज के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की एम्स के प्रतिनिधि सेवा एवं संपर्क अधिकारी डा.नवनीत मग्गो के साथ बीते दिवस हरिद्वार स्थित जगद्गुरु आश्रम में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि साधु समाज के लोग गृहस्थ जीवन व अपने परिवार का त्याग करके जीवजगत के कल्याण व सेवा में जीवनपर्यंत योगदान देते हैं।

ऐसे में कई दफा बुजुर्ग व गंभीररूप से अस्वस्थ संत सन्यासियों को एम्स में पंजीकरण एवं उपचार सुविधा में सहायता मिलनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के सेवा एवं संपर्क अधिकारी डॉ. नवनीत मग्गो ने संत समाज को अवगत कराया कि उनकी सेवा एवं सहयोग के लिए संस्थागत स्तर पर हरसंभव तत्परता के साथ सहयोग को तैयार हैं।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img