03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फैशन की दुनिया में मचेगा धमाल, ‘बंसल साडीज़’ के भव्य शोरूम का शुभारम्भ आज

एफएनएन, रुद्रपुर : औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में बंसल ज्वैलर्स अब फैशन की दुनिया में कल यानी 20 जनवरी से धमाल मचाने जा रहा है। डॉक्टर्स कालोनी में बंसल साडीज़ के शोरूम का शुभारम्भ कल 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगा। यह शोरूम अपने आप में अनूठा और कुमाऊं का पहला शोरूम होगा, जहां परिवार की महिलाओ और बेटियों को अपनी पसंद के कपडे खरीदने के लिए कही बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

एक ही शोरूम में उनकी पसंद की सभी रेंज उपलब्ध होंगी। शोरूम का शुभारम्भ बंसल परिवार के मुखिया और कुमाऊं-गढ़वाल चैम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक बंसल द्वारा किया जाएगा, जो 20 जनवरी से शुरू होकर 21 व 22 जनवरी तक चलेगा। इस आधुनिक सुसज्जित शोरूम में साड़ी, लहंगा, कुर्ती और विभिन्न प्रकार के रंगो की असीमित बैरायटी उपलब्ध होगी, जहाँ महिलाओ की पसंद ही सर्वोच्च होगी। बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने बताया कि इस क्षेत्र में महिलाओं को अपने परिवार के शादी आदि कार्यक्रम के लिए दिल्ली और बरेली तक जाना पड़ता था,किन्तु उसके बाद भी महिलाओ को मन माफिक रेंज उपलब्ध नहीं होती थी। इस कमी को दूर करने के लिए बंसल साडीज़ के शोरूम की योजना बनाई जो दस हज़ार स्कवायर फिट में बन कर तैयार हो चुका है। रजत बंसल का कहना है कि अब मनमोहक कपड़ो के खरीदारों को कही बाहर जाने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। यहाँ महानगरों की तरह सबसे पहले नए डिज़ाइन और मनमोहक डिज़िटल रंगो में उच्च क़्वालिटी की रेंज मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि शोरूम के पास ही ग्राहकों की सुविधा के लिए कार पार्किंग भी उपलब्ध होगी।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img