एफएनएन, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): शहीद भगत सिंह (एसबीएस) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक परीक्षा कक्ष में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भाई-बहन सहित तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। उन्होंने कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर नाराजगी जताई और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों परीक्षार्थियों की नकल की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही है।
शुक्रवार को कॉलेज में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक कमिश्नर दीपक रावत कॉलेज पहुंचे और कमरा नंबर 11 में औचक निरीक्षण किया।
रोते हुए बोली छात्रा, सर भविष्य बर्बाद हो जाएगा






