03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कृषि कानूनों के खिलाफ टोल प्लाजा पर गरजे सैकड़ों किसान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज जिलेभर से आए सैकड़ों किसान टोल प्लाजा पर जमकर गरजे। किसानों ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की । उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का धरना टोल प्लाजा पर 11:00 बजे प्रारंभ हुआ और 4:00 बजे तक चला। इस दौरान सैकड़ों ,हजारों की संख्या में वाहन बिना टोल दिए निकलते रहे ।अपने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत किसान संगठन चुकटी देवरिया टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। किसानों ने कहा कि 26 जनवरी के बाद सरकार उनका आंदोलन कुचलना चाहती थी लेकिन केंद्र सरकार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। आज देश भर का किसान इन कृषि कानूनों के खिलाफ है और एकजुट होकर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा 1 मार्च को महापंचायत आहूत की गई है।

जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत ,गुरनाम सिंह चढूनी सहित देशभर के किसान नेता महापंचायत में पहुंचेंगे। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार दमन की नीति अपना रही है और लगातार किसानों का शोषण कर रही है जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही किसान नेता राकेश टिकैत ने बंगाल में महापंचायत का आवाहन किया तो केंद्र सरकार बिलबिला गई है। क्योंकि बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में भाजपा को अपने वोटों का भय सता रहा है और वह येन केन प्रकारेण टिकैत की महापंचायत को रोकना चाहती है ।किसानों ने एकजुट होकर हुंकार भरी कि जब तक यह काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक यह आंदोलन थमेगा नहीं और तेज गति पकड़ लेगा। संबोधन करने वालों में पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ,किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क, सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नारायण पाल सहित तमाम किसान नेता शामिल थे।

टोल प्लाजा पर धड़ल्ले से निकलते रहे चौपहिया वाहन

जनपद के किसान संगठनों का कृषि कानून बिल के खिलाफ चुकटी देवरिया टोल प्लाजा पर धरना था जिसकी समयाविधि दोपहर 11:00 से 4:00 बजे तक थी। इस दौरान सैकड़ों ,हजारों की संख्या में चौपहिया वाहन टोल प्लाजा से धड़ल्ले से निकलते रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व टोल प्लाजा पर फास्टैग लागू हुआ है ।लेकिन आज किसानों के धरने के चलते टोल प्लाजा पूरी तरह से वाहनों के लिए मुक्त हो गया था। टोल प्लाजा के प्रबंधक राहुल शर्मा का कहना है कि धरना समाप्त होने के बाद देखा जाएगा कि सरकार को कितना राजस्व का नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ चौपहिया वाहनों का इस अवधि के दौरान भी फास्ट टैग कट गया था।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img