03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रेल यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने विकल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रेल मंत्रालय ने विशेष हित के तहत उत्तराखंड भाजपा के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूब सिंह विकल को पूर्वोत्तर रेलवे जोन का रेल यात्री परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (यात्री विपणन) संजय मनोचा द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों तथा उद्योगपतियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विकल को बधाई दी है। भारतीय रेलवे रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (यात्री विपणन) संजय मनोचा ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर भाजपा के वरिष्ठ नेता खूब सिंह विकल को पूर्वोत्तर रेलवे जोन का रेल यात्री परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किये जाने की जानकारी दी है।

रेलवे बोर्ड के मुताबिक विकल की नियुक्ति विशेष हित के तहत की गई है। इस मनोनयन के बाद से अब विकल इज्जतनगर, वाराणसी तथा लखनऊ मंडल के रेल यात्रियों की सुविधाओं के बाबत आधिकारिक रूप से तमाम जनहित तथा रेलवे हितों को लेकर अपनी राय दे सकेंगे। विदित हो कि पूर्वोत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत 3450 रूट किलोमीटर तथा 486 स्टेशन आते हैं। विकल ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा हाईकमान, केंद्र सरकार तथा रेलवे मंत्रालय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं एवं रेलवे हित में बढ़ोत्तरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img