03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेहड़ बोले, जिला पंचायत बोर्ड का फैसला सही

  • सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर ही हो मेडिकल कॉलेज का नामकरण

एफएनएन, रुद्रपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर जिला पंचायत उधम सिंह नगर ने जो प्रस्ताव लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से रखने का पास किया गया है, सरहानीय है, साथ ही प्रेरणादायक भी है। बेहड़ ने कहा कि प्रस्ताव को राज्य सरकार के परिषद को स्वीकार करना चाहिए। स्वीकार ही नहीं, देश के ऐसे महापुरुष जिन्होंने इस देश का हमेशा गौरव बढ़ाया हो, देश के ग्रह मंत्री रहते हुए देश को मजबूती प्रदान की हो, ऐसे लौह पुरुष के नाम रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से देश व प्रदेश का गौरव बढेगा। शहीद उधम सिंह जी का सपना भी साकार होगा। बेहड़ ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आज पता चलेगा अगर राज्य सरकार जिला पंचायत उधम सिंह नगर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करती है या नही।

यदि प्रस्ताव स्वीकार करती है तो एक अच्छा कदम होगा और अगर राजनीतिक/ पारिवारिक दबाव के आगे झुकती है तो सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम का देश भर के अंदर ढिंढोरा पीटने वाले बेनकाब होंगे। बेहड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार को आज यह साबित करना होगा के वो देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ हैं या विरोध में, यह प्रदेश व देश की जनता को बताना होगा। जिस तरह से पूर्व सरकार के समय माननीय मुख्यमंत्री हरीश रावत को गुमराह करके निजी सौदे बाजी कर इस तराई के मेडिकल कॉलेज का नाम अपने परिवार के नाम पर विधायक कराने में सफल हुए उसका भी मुखौटा जनता के सामने सच्चाई के रूप में आ सके। बेहड़ ने कहा कि विधायक राजेश शुक्ला जी को स्वयं जिला पंचायत के प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए। देश के अंदर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जो कद है उसकी बराबरी किसी से नही की जा सकती है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img