03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, रुद्रपुर शहर के व्यापारियों का लाखों रुपए का माल लेकर कौन हुआ फरार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : सिंह कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति रुद्रपुर के दर्जनों व्यापारियों को लाखों रुपए का चूना लगा गया। इस व्यक्ति का अब कोई अता पता न लगने पर व्यापारी आज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर से मिले और पूरा वाक्या बताकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि विकास कबत्रा पुत्र सोमनाथ यहां सिंह कॉलोनी में रहता था। पिछले काफी समय से व्यापारियों से माल लेकर इसकी बिक्री कर रहा था।

पूर्व में वह नकद में माल लेता था, उसके बाद व्यापारियों का भरोसा जीत कर उसने उधारी में माल उठाना शुरू कर दिया। दर्जनों व्यापारियों का वह लाखों रुपए, एक अनुमान के मुताबिक 25 से ₹300000 का माल लेकर फरार हो गया। जब काफी दिनों तक विकास की कोई खोज खबर नहीं हुई तो व्यापारी उसके घर पर ही पहुंचे लेकिन वहाँ भी उसका कोई पता नहीं लगा।

व्यापारियों ने आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में विक्रम सिंह राठौर से मिलकर उनसे उस व्यक्ति को पकड़कर मालवा पैसा बनाने की मांग की।

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img