03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसानों के रेल आंदोलन के चलते प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें और रूट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : कृषि कानून के विरोध में महीनों से आंदोलन कर रहे किसान, गुरुवार को किसान संगठनों के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं| आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच कई राज्यों, खासकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेल की पटरियों पर किसान आंदोलन करेंगे और ट्रेनों का चक्का रोक देंगे|

रेल रोको आंदोलन – सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है| वहीं, रेलवे पुलिस फोर्स के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है| राज्यों की पुलिस भी अलर्ट पर है| हापुड़ जंक्शन, गढ़मुक्तेश्वर, धौलानाऔर पिलखुवा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है| इन चार रेलवे स्टेशनों के लिए चार मजिस्ट्रेट भी तैमान किए गए हैं|

आज कई राज्यों में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी| रेल रोको आंदोलन के चलते कुछ संवेदनशील रेलवे रूटों की पहचान की गई है|

  • दिल्ली-लखनऊ रूट
  • दिल्ली- रोहतक जींद जाखल भटिंडा लाइन
  • दिल्ली- पानीपत करनाल अंबाला लाइन
  • दिल्ली- मुरादाबाद सहारनपुर मेरठ अंबाला
  • दिल्ली- पलवल- मथुरा- कोटा लाइन
  • दिल्ली-पलवल – मथुरा- झांसी-लाइन
  • मुरादाबाद में सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोके जाने की संभावना

रेलवे की ओर से ट्रेनों के रेगुलेशन या फिर टाइम बदले जाने की जानकारी दी गई है-

भारतीय किसान यूनियन ने अपील की है कि किसी तरह की कोई हिंसा या परेशानी यात्रियों को नहीं आने दी जाएगी| संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी पूरा ध्यान रखेंगे कि यात्रियों को परेशानी न हो| उन्होंने यह भी कहा कि ‘हम लोगों को पानी, दूध, लस्सी और फल वगैरह देंगे और उन्हें बताएंगे कि हमारी समस्या क्या है| ‘सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि रेल रोको आंदोलन पर गृह मंत्रालय की भी नजर है| बुधवार को रेलवे बोर्ड के साथ एक मीटिंग हुई थी, जिसमें तैयारियों की जानकारी दी गई थी| गणतंत्र दिवस को किसान आंदोलन के तहत हुई ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद सबक लेकर इस आंदोलन के लिए तैयारियां दिखाई दे रही हैं|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img