03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किंदा और उसके समर्थकों ने यशपाल की गाड़ी पर बरसाईं लाठियां, कोतवाली में धरने पर बैठे यशपाल आर्य और उनके बेटे

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य की गाड़ी पर हमला करने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके करीबी और आजकल विरोध में खड़े कुलबीर सिंह किंदा और उसके समर्थक हैं। इन लोगों ने यशपाल आर्य को काले झंडे दिखाए और उनके और उनके पुत्र संजीव आर्य की गाड़ियों पर लाठियां भी बरसाईं। इसके विरोध में यशपाल अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं, साथ ही किंदा और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उधर, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह समेत पुलिस की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

आपको बता दें की यशपाल आर्य को आज एक धर्मशाला में कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करानी थी, इनमें कई भाजपा से जुड़े हैं। किंदा और उसके समर्थकों ने यशपाल आर्य के विरोध का पहले ही ऐलान कर दिया था। उधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में कल 5 दिसम्बर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठेंगे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img