03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा सीएचसी में पकड़ा गया झूठ, निरीक्षण में नहीं होती मिली सेंपलिंग, डीएम भड़की

Spread the love

अल्तमश मलिक किच्छा : डीएम रंजना राजगुरु के निरीक्षण में आज किच्छा सीएचसी की पोल खुल गई। पता लगा कि रविवार को यहां कोई सेंपलिंग नहीं हो रही है। जबकि यहाँ सेंपलिंग का दावा किया गया था, ऐसे में डीएम ने सीएचसी प्रभारी को जमकर फटकार लगाई, साथ ही कार्रवाई के भी निर्देश दिए। आपको बता दें कि किच्छा सीएचसी को लेकर तमाम शिकायतें डीएम को मिल रही थी।

ऐसे में डीएम आज अचानक किच्छा पहुंच गई और सीएससी का निरीक्षण किया। पता लगा कि यहां कोई जांच नहीं हो रही है। ऐसे में डीएम बिगड़ गई और उन्होंने कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि हर रोज कोरोना मरीजों की जांच होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि सीएचसी की ओर से झूठी सूचनाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने एंबुलेंस कम होने और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी भी बताई है जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img